रांची। केंद्र सरकार ने वाराणसी से हावड़ा तक बुलेट ट्रेन दौड़ाने की योजना बनाई है। यह ट्रेन झारखंड से होकर गुजरेगी। इसके लिए गिरिडीह के बगोदर इलाके में सर्वे पूरा हो चुका है। धनबाद में अभी सर्वे चल रहा है। सर्वे से लोगों में उत्साह है। झारखंड और खासकर धनबाद के लोगों को उम्मीद है कि उन्हें बुलेट ट्रेन की सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार ग्रोवर इफ्रां प्राइवेट लिमिटेड को इसके सर्वे की जिम्मेवारी सौंपी गई है। कंपनी ने बगोदर प्रखंड क्षेत्र में सर्वे का काम किया है। फिलहाल टीम धनबाद इलाके में सर्वे कर रही है। सर्वे टीम में शामिल लोकेश भारद्वाज ने बताया कि वाराणसी से हावड़ा तक बुलेट ट्रेन दौड़ाने की योजना है। अंतिम फैसला केन्द्र सरकार को लेना है। सर्वे के बाद बुलेट ट्रेन दौड़ाने का फैसला सरकार ले सकती है। उन्होंने बताया कि हमलोगों को सर्वे की जिम्मेवारी दी गई है। जल्द सर्वे पूरा करके सरकार को रिपोर्ट सौंप दिया जाएगा। विदेशी सहयोग से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट शुरु किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse