पुलिस ने हिंसक झड़प मामले में 71 को बनाया नामजद, 200 अज्ञात पर हुई प्राथमिकी दर्ज

 

रजरप्पा (रामगढ़)। जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपौना गांव के केतार टोला में शनिवार की देर शाम रावण दहन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और रजरप्पा पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें कई पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी सहित कई ग्रामीण घायल हो गए हैं। रामगढ़ के मुख्यालय डीएसपी और रजरप्पा थाना प्रभारी भी इस घटना में घायल हुए हैं। घटना के बाद जिला पुलिस सख्त कदम उठाते हुए पूरे गांव में रात भर छापामारी अभियान चलाया। पुलिस की छापामारी अभियान में लगभग ढाई दर्जन लोग गिरफ्तार हुए। वहीं इस मामले में रजरप्पा थाना में 71 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।वहीं 200 अन्य लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के दूसरे दिन रविवार के दिन भर केतार गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव में कल की घटना को लेकर लोग काफी दहशत में दिख रहे थे। गांव के लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बचे लोग घर से फरार हो चुके हैं। रजरप्पा पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही है। वहीं इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में जोरदार चर्चा हो रही है। इस पूरे विवाद के लिए एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल के नेताओं को दोषी माना जा रहा है। हालांकि पुलिस इस बात से ताल्लुक नहीं रखती है। वहीं इस घटना के बाद से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। रामगढ़ एसपी के नेतृत्व में रात भर सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान रामगढ़ एसपी ने कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। किसी भी निर्दोष पर कार्यवाही नहीं होगी।वहीं क्षेत्र में लोगों की मानें तो जब पुलिस ने रावण दहन के लिए पूर्व में ही मना कर दिया था। उस हाल में जोर जबरदस्ती रावण दहन नहीं करना चाहिए था। इसके लिए लोग कमेटी के पदाधिकारियों को ही दोषी मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिला के एसपी ने रावण दहन कार्यक्रम नहीं करने का सख्त आदेश दिया था। रजरप्पा थाना में बीती रात हुई घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में 71 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं 200 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना के बाद से पूरे गांव में छापामारी कर लगभग ढाई दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था। जिसमें से 26 लोगों को प्राथमिक अभियुक्त बना कर जेल भेज दिया गया है। रजरप्पा पुलिस ने अमन कुमार, पप्पू कुमार, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, पंचम राम, गोविंद महतो, भूषण राम, तपेश कुमार, निर्मित करमाली, निखिल कुमार,सुरेंद्र कुमार, किशोर महतो, शंभू कुमार,उदेश कुमार, फ़जीत महतो, डॉन करमाली, निशांत कुमार, तेजपाल महतो, दिनेश महतो, विनोद कुमार, दीपक कुमार, कमलेश कुमार, अमर कुमार, चंदन कुमार, दिलीप कुमार, राजकुमार को जेल भेज दिया है। इस घटना को लेकर रजरप्पा थाना में धारा 147, 148,149, 188, 269, 270, 323, 324, 325, 326, 327, 353, 307, 337, 338, 379, 427 भादवि एवं सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जेल भेजे गए लोगों पर यह धारा लगाया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse