रामगढ़ में बवाल, डीएसपी और थाना प्रभारी घायल

 

रामगढ़। शनिवार को रामगढ़ में बवाल हो गया, जिसमे पुलिस और पब्लिक आमने-सामने हो गए। हुआ यूं कि रजरप्‍पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना गांव में प्रशासन की रोक के बावजूद रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पुलिस ने रावण द‍हन करने से मना किया तो ग्रामीण भड़क गये। पुलिस के साथ बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते ग्रामीण उग्र हो गये और पुलिस पर पथराव शुर कर दिया। घटना में डीएसपी हेड क्वार्टर संजीव कुमार मिश्रा और रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गये। बवाल बढ़ता देख पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse