गढ़वा : नवमी की रात एक ही गांव के 4 युवकों की मौत, मचा कोहराम

 

गढ़वा। चार युवकों की मौत गुरुवार की रात मछली पकड़ने के दौरान हो गई। सभी गांव में ही अवस्थित बभनीखाड़ डैम में मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ने के दौरान गेट के फाटक के नीचे फंसने से उनकी मौत हो गई। मृतक सभी युवक गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 नयाखाड़ गांव के रहने वाले थे। मृतकों में नयाखाड़ गांव निवासी 25 वर्षीय बबलू उरांव, 25 वर्षीय अनिल उरांव, 17 वर्षीय अमरेश उरांव व 22 वर्षीय नागेंद्र उरांव शामिल है।घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। डैम का फाटक खुलवाने के बाद डैम के फाटक में फंसे चारों युवकों को नहर के माध्यम से बाहर निकलवाया। चारों युवकों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी चारों युवक अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ बभनीखाड़ डैम में मछली पकड़ने आए थे। डैम के फाटक के भव में जाल लेकर चारों युवक उतरे थे। काफी देर होने के बाद भी उनके बाहर नहीं निकलने पर उनके 3 साथी डैम के भव के अंदर घुस कर आवाज लगाई। लेकिन कोई आवाज उधर से नहीं मिलने पर अंदर घुसने का प्रयास किया। पर दम घुटने के कारण तीनों साथी बाहर निकल गए तथा अगल-बगल के लोगों को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद डैम पर आसपास के सटे गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने चारों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse