हजारीबाग। जिले के दारू में दुर्गा पूजा मेले में मंगलवार की शाम जंगली हाथी घुस गये। इससे मेले में भगदड़ मच गयी, जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि झुंड से बिछड़ा एक हाथी रात करीब साढ़े नौ बजे दारू बाजार में घुस आया। हाथी को देख लोग इधर-उधर भागने लगे। बाजार स्थित पूजा पंडाल में भी लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। लोगों को हाथी आने की खबर मिली तो वहां भगदड़ मच गयी।मामले की जानकारी स्थानीय थाना व वन विभाग को दी गयी है। इस दौरान हाथी ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse