एबीएन डेस्क। पेरू की राजधानी लीमा में चल रही आईएसएस वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भारत के उभरते निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने यह गोल्ड मेडल जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप में भारत का यह आठवां स्वर्ण पदक है। क्वालीफिकेशन चरण के दौरान 1185 के जूनियर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले बीस वर्षीय एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर फाइनल के दौरान एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने 463.4 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ इसे समाप्त किया जो कि फ्रांस के रजत पदक विजेता लुकास बर्नार्ड डेनिस क्राइज्स के स्कोर 6.9 से अधिक था। वहीं, अमेरिका के गेविन बार्निक ने 446.6 अंक लेकर कांस्य पदक जीता।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse