कातिलाना हमले में घायल फोटो जर्नलिस्‍ट बैजनाथ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

 

रांची। रिम्स में इलाजरत फोटो जर्नलिस्‍ट बैजनाथ अब इस दुनिया में नहीं रहे। इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। बैजनाथ 20 से ज्‍यादा दिन से रिम्‍स में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। आज वह जिंदगी की जंग हार गये। यहां याद दिला दें कि 10-11 सितंबर को कोकर के तिरिल बस्‍ती में उनपर कातिलाना हमला किया गया था। जिसके बाद उन्‍हें रिम्‍स में भर्ती कराया गया था। बैजनाथ पर हुये हमले के बाद खूब हाय-तौबा मची थी। शासन-प्रशासन में खलबली मच गई थी। डीजीपी नी‍रज सिन्‍हा ने बैजनाथ पर हमले की जांच की जिम्‍मेवारी आईजी अमोल वेणुकांत होमकर को सौंपी थी। पुलिस ने बैजनाथ के साथ मारपीट के मुख्‍य आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने बेहतर इलाज का निर्देश दिया था। डॉक्‍टरों ने जोर भी लगाया। बैजनाथ की स्थिति में कुछ सुधार भी हुआ था। मगर आज उनका निधन हो गया। बैजनाथ के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse