चार स्वर्ण पदकों के साथ जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में टॉप पर भारत

 

एबीएन डेस्क । भारत ने पेरू के लीमा में चल रही आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दिन दांव पर लगे छह स्वर्ण पदकों में से चार पर कब्जा किया और इस चैंपियनशिप की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया। भारत ने चार स्वर्ण पदकों के अलावा दो रजत पदक भी जीते। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में अपना दबदबा बनाया जिसमें उसने मिक्स्ड, महिला और पुरुष टीम स्पर्धाएं जीतीं। इसके अलावा भारत ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम स्वर्ण जीता। भारत के अब छह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं जबकि अमेरिका चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत के इस शानदार प्रदर्शन में मनु भाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने दिन में दो स्वर्ण पदक जीते। मनु के चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण हो गए हैं। मनु ने सरबजोत सिंह के साथ पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता। मनु ने फिर रिदम सांगवान और शिखा नरवाल के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा का स्वर्ण बेलारूस को 16-12 से हराकर जीत लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse