एबीएन डेस्क। फगानिस्तान के काबुल में रविवार दोपहर ईदगाह मस्जिद में बम धमाका हुआ। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जिस मस्जिद में ब्लास्ट हुआ, वहां बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस घटना की पुष्टि की है। जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ, वहां तालिबानी प्रवक्ता मुजाहिद की मां की याद में कार्यक्रम रखा गया था। फिलहाल इस घटना की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। हालांकि, अफगानिस्तान में तालिबान का शासन शुरू होने के बाद से ही यह संगठन इस्लामिक स्टेट- खोरासान (आईएस-के) लगातार काबुल और आसपास के इलाकों को निशाना बना रहा है। ईदगाह मस्जिद के पास एक दुकानदार ने बताया कि उन्हें ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर गोलियां चलने की भी आवाज आई। इसके बाद तालिबान के लड़ाकों ने मस्जिद के आसपास सड़कों को बंद कर दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse