बापू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं : रामजी यादव

 

रांची। वाईवीएन विश्वविद्यालय राजाउलातु, नामकुम रांची में महात्मा गांधी की जयंती सह अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के उपलक्ष में 2 अक्टूबर 2021 को विश्वविद्यालय के सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वाईवीएन विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष सभी संकाय सदस्यगण, सभी शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विभिन्न संकाय के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का शुभारंभ बापू के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित तथा सामूहिक राष्ट्रगान के बाद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के पूर्व कुलपति डॉ सुरेश प्रसाद सिंह उपस्थित हुए और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सिंह ने कहा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख सूत्रधार माने जाने वाले गांधीजी राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता भी थे। उन्होंने सत्याग्रह व्यापक सविनय अवज्ञा के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के लिए अग्रणी भूमिका निभाई थी, जिसकी नीव संपूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गई थी। भारत को आजादी दिला कर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित भी किया था। डॉ सिंह ने कहा बापू हमेशा सत्य, सेवा और सच्ची धार्मिकता का मार्ग पर चले, आज इनकी प्रासंगिकता पूरे विश्व में है। हम 2 अक्टूबर को भारत में गांधी जयंती के रूप में मनाते हैं और पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वाईवीएन विश्वविद्यालय के चेयरमैन रामजी यादव ने कहा आधुनिक युग की मानवता की पीड़ा भरी आंसुओं को पहुंचने एवं मधुर संदेश दृष्टि प्रदान करने वाले महात्मा गांधी जी का नाम सर्वथा सम्मानीय और प्रतिष्ठित है अपने हिंसा और पशुबल को परास्त करने के लिए जो अहिंसात्मक शस्त्र प्रदान किया, वह सचमुच में आज ही क्या युग युग तक अछुण और अमिट रहेगा। आश्चर्य है कि इसी शस्त्र से कभी भी सूरज न डूबने वाला साम्राज्य नतमस्तक हो गया। श्री यादव ने कहा बापू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। गोष्ठी को वाईवीएन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री वैद्यनाथ यादव, विश्वविद्यालय के सलाहकार सह पुर्व भारतीय प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ एके पांडे, कुलपति डॉ एस पी यादव, सीईओ डॉ दीपक कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद कुमार डॉक्टर अंकिता कुमारी डॉ मृत्युंजय सत्प्थी, डॉक्टर कालीचरण चौधरी, डॉ चरणजीत कुमार इं0 कौशल किशोर, डॉ कमल पात्रा, डॉ अनामिका सिंह समेत विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक संकाय सदस्य कर्मचारीगण तथा छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह जानकारी वाई वी एन विश्वविद्यालय रांची के चेयरमैन रामजी यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse