चतरा (एबीएन)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1 अक्टूबर को चोरकारी पावर ग्रिड का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही चतरा जिलावासियों के रोशनी का सपना साकार हो जायेगा। जिले के लोगों को लंबे समय से बिजली का इंतजार है। जिले को बिजली की सौगात मिलनेवाली है। लंबे इंतजार के बाद अब चतरा जिले को पर्याप्त बिजली मिलेगी। मालूम हो कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यानंद भोक्ता, विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार सिंह सांसद चतरा एवं किशुन कुमार दास विधायक सिमरिया की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उद्घाटन कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त अंजली यादव ने जिले के सभी वरीय अधिकारियों संग कार्यक्रम की रूप रेखा एवं अब तक किए तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्णतया अनुपालन कराने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के तहत चयनित एवं क्रियान्वित योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन को लेकर भी जानकारी लिया। उपायुक्त ने उद्घाटन स्थल ग्रीड सब-स्टेशन, ग्राम-चोरकारी, इटखोरी में टेंट, साउंड सिस्टम, पेयजल, कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन, अतिथियों का स्वागत एवं अन्य व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया। डीडीसी अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, एसडीओ चतरा, सिमरिया, भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमण्डल चतरा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल, जिला अभियंता जिला अभियंता समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन स्थल:- ग्रीड सब-स्टेशन, ग्राम-चोरकारी, इटखोरी पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सभी संबंधित पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, मंच, साज सज्जा समेत अन्य व्यवस्था का जायजा लेते हए आवश्यक निर्देश दिया गया। जिससे कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित कराया जा सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse