दुमका : ACB ने जामताड़ा से होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को 3000 रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

 

दुमका। झारखण्ड के दुमका एसीबी की टीम ने एक घूसखोर मुंसी को घूस लेते गिरफ्तार किया है।बताया गया कि होमगार्ड के एक जवान से घूस ले रहे थे। परिवादी अमिर खान, उम्र- 27 वर्ष, पेठ-तजामुल खान, ग्रा - विक्रमपुर, पो- सटकी, थाना- बागडेहरी, जिला- जामताड़ा ने लिखित आवेदन देकर सूचित किया कि आवेदक झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, जामताड़ा के जवान है। ये जब ड्यूटी लेने के लिए झारखण्ड गृह रक्षक वाहिनी कार्यालय, जामताड़ा गये तो वहां कार्यालय कर्मी (मुन्शी) मनोज कुमार पाण्डेय कमान देने के नाम पर 3,000 रुपये घूस मांग रहे हैं। आवेदक घूस नहीं देना चाहता था। सत्यापन के दौरान मनोज पाण्डेय, गृहरक्षक (मुन्शी), गृहरक्षक वाहिनी कार्यालय, जामताड़ा के द्वारा 3,000/- रूपये रिश्वत मांगने की बात सामने आई।आरोपी मनोज कु० पाण्डेय द्वारा आज दिनांक 16.09.2021 को वादी अमिर खान से 3,000/- (तीन हजार रूपये मांगा गया था। परिवादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर अ०नि० ब्यूरो दुमका थाना कांड सं0- 03 / 2021 दिनांक 15.09.2021 पंजीकृत कर प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कु० पाण्डेय, पे० बजरंग पाण्डेय, ग्रा० आशनबेडीया, पो- धसनियाँ, प्रखण्ड- फतेहपुर जिला- जामताड़ा वर्तमान गृहरक्षक (मुन्शी) झारखण्ड गृहरक्षक वाहिनी कार्यालय, जामताड़ा को 3,000/- (तीन हजार रूपये घूस लेते हुये भ्र०नि० ब्यूरो, दुमका टीम द्वारा आज दिनांक 16.09.2021 को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात् अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse