48 घंटे की लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, 17 से मौसम में सुधार की उम्मीद

 

रांची। झारखंड में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जिलों में लगातार तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है और जलजमाव की स्थिति बन गई है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना हुआ है जिस वजह से झारखंड के उत्तर पश्चिमी दक्षिणी भाग और मध्य हिस्से में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य में 15 से 17 सितंबर तक बारिश होने के आसार हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि आज से (15 सितंबर) से चक्रवात का असर कम हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी जो डीप डिप्रेशन बना हुआ है वह कमजोर डिप्रेशन में तब्दील हो रहा है जो उत्तरी छत्तीसगढ़ में स्थित है। उनके मुताबिक अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश से आगे बढ़कर इसके कमजोर होने की संभावना है। अभिषेद आनंद के अनुसार चाईबासा और सिमडेगा जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वहीं राज्य के कई जिलों में वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दवाब के कारण 1 जून से लेकर 14 सितंबर तक रांची जिले में 1003.3 एमएम बारिश हुई है जबकि सामान्य रूप से इस अवधि में बारिश 970 एमएम बारिश होती है। पूरे झारखंड की बात करें तो एक जून से अब तक 867.5 एमएम बारिश हुई है जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 944.5 मिमी होती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse