हरिहरगंज पलामू। थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। कुछ दिन पहले नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जिस खुशबून निशा को मृत समझकर परिजनों ने दफना दिया था, वह रविवार को छतरपुर के बाजार में जिंदा मिली। पुलिस द्वारा अनुसंधान के क्रम में पहुंची पुलिस ने महिला को अपनी कस्टडी में ले लिया है, और छानबीन कर रही है। सबके जेहन में एक ही सवाल है कि घरवालों ने जिसे दफनाया आखिर वो कौन है। वहीं पुनि सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि मृतिका का कोई भी परिजन दावा करता है वैसे ही स्थिति में शव को दफनाने से पहले डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल सुरक्षित रखा गया है। उधर सबके जेहन में एक ही सवाल है कि घरवालों ने जिसे दफनाया आखिर वो कौन है। मामला हरिहरगंज थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के बघना गांव समीप सोरहर नदी के किनारे एक झाड़ी में 8 सितंबर को नग्न हालत में एक युवती का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान छुपाने के लिए लड़की के चेहरे को पत्थरों से कूच दिया गया था। सूचना पर हरिहरगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया था। बाद में मृतक की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खुशबून निशा के रूप में हुई थी। इसके बाद खुशबून के पिता मो. मुबारक हुसैन व परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था और शव को दफन कर दिया। साथ ही मायके वालों की शिकायत पर हत्या के आरोप में खुशबून के पति जाबिर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में खुशबून को छतरपुर बाजार से उसके पुत्र के साथ सकुशल बरामद कर खुशबून को कस्टडी में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गयी है। सोमवार को हरिहरगंज थाना के प्रभारी ने पूरी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि खुशबून कई दिनों से गायब थी, जिस कारण उसके परिजनों ने दावा किया था कि जो शव मिला था, उनकी बेटी का थी। जिस इलाके से 8 सितंबर को शव बरामद हुआ था, वह इलाका जंगल झाड़ियों से घिरा हुआ है। लड़की का शव नग्न हालत में बरामद हुआ था। परिजनों के दावे के बाद ही लड़की का शव सौंपा गया था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद शव अब किसका है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse