रांची। ट्रायवल सोशल वेलफेयर सोसायटी, रांची, द्वारा संचालित मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजाउलातु, रांची (Unit of YBN university) संयुक्त तत्वाधान में नेशनल कमिशन ऑफ होम्योपैथी, भारत सरकार के निर्देशानुसार नामकुम प्रखंड के लाली पंचायत के अंतर्गत फतेहपुर गांव में में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर एवं होम्योपैथिक विज्ञान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई जिसमें मुख्य रुप से वायरल फीवर, दस्त रिंगवार्म, एक्जिमा, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, एसिडिटी, पायरिया, मीजल्स कौनसीलाइटिस, पाइल्स हाथी रोगों के मरीजों का इलाज के साथ उचित सलाह दी गई, सभी लोगों को निःशुल्क दवाई भी दी गई। अतः मौके पर संस्थान की तरफ से 100 महिलाओं के बीच में सैनिटरी पैड (नैपकिन) का वितरण किया गया तथा कृषकों के बीच में सरगुजा, लौकी, नेनुआ एवं भिंडी का बीज भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाली पंचायत के मुखिया श्री रामचन्द्र सिंह मुण्डा ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के पुर्व कुलपति डॉ सत्य नारायण मुंडा, वाई वी एन विश्वविद्यालय राजाउलातू रांची के चेयरमैन श्री रामजी यादव, होम्योपैथ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के डॉ राजीव कुमार, मुखिया श्री रामचन्द्र सिंह मुण्डा ने संयुक्त रूप से होम्योपैथी के जनक डॉ सामुएल हेनीमन के चित्र पर माल्यार्पण किये तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभ्भारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के पुर्व कुलपति डॉ सत्य नारायण मुंडा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि ट्राईबल सोशल वेलफेयर सोसाइटी संस्था वाईवीएन विश्वविद्यालय के द्वारा बिरसा आयुष ग्राम कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। जो बहुत ही स्वागत योग्य कदम है इस कार्यक्रम के तहत गांवों में बिरसा आयुष क्लीनिक की स्थापना की जायेगी। इस तरह के कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए संजीवनी साबित होगा। वाई वी एन विश्वविद्यालय राजाउलातू रांची के चेयरमैन रामजी यादव कहा कि यह दवाओं द्वारा रोगी का उपचार करने की एक ऐसी विधि है, जिसमें किसी स्वस्थ व्यक्ति में प्राकृतिक रोग का अनुरूपण करके समान लक्षण उत्पन्न किसा जाता है, जिससे रोगग्रस्त व्यक्ति का उपचार किया जा सकता है।होम्योपैथ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के डॉ राजीव कुमार ने कहा की होम्योपैथी के द्वारा सभी तरह के रोगों का इलाज सफलतापूर्वक किया जाता है। गंभीर स्थिति में मरीज को मां कलावती होमियोपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल राजाउलातू, नामकुम में निशुल्क इलाज किया जाएगा। कार्यक्रम में ट्रायवल सोशल वेलफेयर सोसायटी, रांची के भुवनेश्वर महतो मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजाउलातु के डॉ कालीचरन चौधरी, डॉ साजिद, डॉ विनोद कुमार, श्रवण कुमार, रामप्रकाश यादव, विजय कुमार मांझी, शिखा कुमारी, रूपम चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया श्री रामचन्द्र मुण्डा, वार्ड सदस्य जीरो मुंडा, रविंद्र नाथ प्रमाणिक, वार्ड सदस्य सूरीति देवी, सनिका मुंडा, वार्ड सदस्य नवमी देवी, मानकी मुंडा, ग्राम प्रधान दिग्विजय मुंडा, पुरेंद्र मुंडा, एतवा मुंडा, सुखदेव मुंडा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी वाइबीएन विवि के चेयरमेन रामजी यादव ने एज प्रेम विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse