एबीएन डेस्क। T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को आईपीएल में लगातार बेहतर प्रदर्शन का इनाम मिला है। वहीं सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ को टीम से बाहर कर दिया गया है। साथ ही स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सीमित ओवर के खेल में टीम से 4 साल से बाहर चल रहे रविचंद्रन अश्विन को टीम में जग मिली है। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति की बुधवार को मुंबई में हुई बैठक में भारतीय स्क्वॉड का चयन किया गया। टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में खेला जाएगा। स्पिन विभाग में राहुल चाहर, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन का इनाम मिला है। स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं, जो हार्दिक पांड्या के साथ ऑलराउंडर विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। बताते चलें कि इस टूर्नामेंट के लिए bcci ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 15 सदस्यीय टीम का मेंटर नियुक्त किया है। 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी। स्टैंडबाय खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse