रांची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रांची, लातेहार, गढ़वा, बोकारो, रामगढ़, हज़ारीबाग़, कोडरमा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, देवघर, गोड्डा समेत पूरे झारखण्ड के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता सह भारतीय एग्रो इकोनॉमिक्स रिसर्च के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने भी लोगों को सम्बोधित कर हजारीबाग और रामगढ़ जिले के उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपा। मौके पर किसान संघ के पदधारियों ने पीएम के नाम सभी जिलों के उपायुक्तों को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसके माध्यम से किसानों की मांगों पर अविलम्ब विचार करने की मांगें की गई हैं। इसी क्रम में लातेहार जिला मुख्यालय समाहरणालय में जिला भारतीय किसान संघ ने राष्ट्रव्यापी धरना देकर 4 सूत्री मांग उपायुक्त लातेहार के द्वारा देश के प्रधानमंत्री को पत्र सौंपा गया। 1. जब न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वीकार किया और मंडी के भाव से कम रहे क्या किसान को लागत मिलनी है। 2. कृषि उत्पादों का मूल नियंत्रण सदा ही रहा है। इस कारण स्वतंत्र बाजार व्यवस्था विकसित नहीं हो सकी और अब कृषि आदान तो महंगे होते जा रहे हैं, परंतु न्यूनतम समर्थन मूल्य बहुत पीछे है। 3. किसानों को अदान पूर्ति करता उनकी उपज का व्यापार करने वाले तथा उद्योग चलाने वाले सभी को फल फूल रहे हैं। संपन्न हो रहे हैं। फिर स्वयं किसान क्यों कर्जदार न्यूनतम समर्थन मूल्य से सौक्डो रुपये का अतंर है। एक-दो प्रांत के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ शेष देश भर का किसान वंचित रहे तो कोई तो समाधान जरूरी हो सकता है। 4. सभी किसान कृषि वैज्ञानिक संस्था उत्पादन बढ़ाने में लगे हैं क्या अब किसान की आय बढ़ाने का लागत घटाने पर प्राथमिकता से काम नहीं होना चाहिए। इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने धरना पर बैठे लोगों को सम्बोधित करते हुए किसानों की समस्याओं को रखा। साथ ही कहा कि लातेहार जिले में धान का जो क्रय हुआ, उससे किसानों का कोई लाभ नहीं हुआ। किसान के लिए सभी लोग प्रयास कर रहे हैं, फिर भी किसान कर्जदार बनते जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि किसान परेशान रहेगा, तो संसार में तूफान रहेगा। किसान अन्नदाता होते हैं। मगर आज किसान बहुत ही समस्याओं से ग्रस्त हैं। धरना के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को किसानों की समस्याओं को हमलोग रखे हैं। आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि समाधान होगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सरजु प्रसाद साहू, सरजू प्रसाद, बबन मांझी, पंचम सिंह, प्रमोद सिंहज़ संदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, शिवशंकर सिंह, गजेंद्र प्रसाद, संतोष सिंह, रोशन कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, रमेश कुमार, बाबूलाल सिंह, दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, भूतेश्वर सिंह, रामू सिंह, राधेश्याम, दिलेश्वर साहू, बाबू गुरु सिंह चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse