रांची। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के झारखंड प्रदेश प्रभारी जयशंकर पाठक ने डाल्टनगंज निवासी अमुक प्रियदर्शी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का पलामू एवं गढ़वा जिला का जोनल कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। आज रांची में श्री पाठक ने नियुक्ति का पत्र अमुक प्रियदर्शी को सौंपते हुए कहा कि वे पलामू एवं गढ़वा जिला में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर संगठन के छोटानागपुरऔर पलामू प्रमंडल के प्रभारी कैसर इकबाल खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी एफ एन नीलेश, शांतनु मिश्रा आदि उपस्थित थे। इधर श्री प्रियदर्शी की नियुक्ति पर पांकी के पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक, राजा पाठक, महेंद्र पासवान, राजेन्द्र पांडेय, संजू पासवान, रमेश राम, पांकी प्रमुख उर्मिला देवी, कांति देवी, लक्ष्मी देवी, रीना देवी, राजेश चौबे, संगठन के गढ़वा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए अमुक प्रियदर्शी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है कि अमुक प्रियदर्शी की नियुक्ति से पलामू एवं गढ़वा जिला में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का विस्तार होगा और संगठन मजबूत होगा। उक्त जानकारी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एफ एन नीलेश ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse