समय पर काम पूरा नहीं कर पाने वाले नौ ठेकेदार काली सूची में डाले जाएंगे

 

रांची। शहर के विभिन्न वार्डों में नाली और सड़क निर्माण का कार्य कर रहे 9 ठेकेदारों पर गाज गिरेगी। इन ठेकेदारों पर समय पर निर्माण कार्य पूरी नहीं करने का आरोप है। शनिवार को अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों के साथ नगर आयुक्‍त मुकेश कुमार ने बैठक की। समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं करने को लेकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों को 9 संवेदकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर काली सूची में डालने का आदेश दिया है। शहर में चल रही योजनाओं का उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन और रजनीश कुमार को खुद स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर आयुक्त ने कहा कि उन जगहों पर जाकर मामला को सुलझाएं, जहां संवेदकों को काम करने में परेशानी हो रही है। संवेदक को परेशान करने वालों पर मामला दर्ज कराएं। बैठक में सहायक अभियंता अनिल कुमार अनुपस्थित रहे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse