टीम एबीएन, रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की परीक्षा रद्द करने की मांग मान ली है। इसके बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि आंदोलनकारियों ने एक बड़ी लड़ाई जरूर जीत ली है, लेकिन अभी उनकी प्रमुख मांग पूरी नहीं हुई है।
रवींद्र पासवान ने कहा कि सरकार ने अभी CBI जांच की मांग स्वीकार नहीं की है। जब तक पूरे मामले की CBI जांच की मांग नहीं मानी जाती, तब तक छात्र आंदोलन और अनशन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 दिनों बाद छात्रों की मांग सुनी, जिसके लिए छात्र उनका धन्यवाद करते हैं, लेकिन परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच अभी भी जरूरी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा रद्द होने के बावजूद आंदोलन समाप्त नहीं होगा। छात्रों की मांग है कि पूरे मामले की CBI से जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse