सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर का परचम

 

सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर का शानदार प्रदर्शन, 19 वर्षीय बालक वर्ग में प्रथम स्थान 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर, सीसीएल, रांची के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन और शानदार टीम भावना का परिचय देते हुए सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय 19 वर्षीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। 

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता धनबाद जिले के बर्ड्स गार्डन स्कूल में आयोजित की गयी, जिसमें बिहार-झारखंड के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीएवी गांधीनगर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन रणनीति, दमदार खेल और शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए निर्णायक मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 

टीम के खिलाड़ियों ने रेडिंग और डिफेंस दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेस्ट रेडर का खिताब कप्तान सूर्योत्तम कुमार को मिला वहीं खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास, आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखने की क्षमता ने टीम को विजय तक पहुंचाया। टीम में अर्श कुुमार, हर्ष, अमन, कौशिक, आरव, सक्षम, पृथ्वी, शुभम, आंशिक, निखिल एवं जिशान शामिल थे। 

विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, खेल के प्रति समर्पण तथा प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। 

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को आगे नेशनल  के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse