टीम एबीएन, रांची। भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। 15 अगस्त के बाद से उनकी तबीयत में लगातार गिरावट देखी जा रही है और इढ दिन-प्रतिदिन कम हो रहा है।
आज जांच के दौरान उनका बीपी 84/39 दर्ज किया गया। इसके साथ ही सीने में दर्द, चक्कर, सांस लेने में परेशानी और शरीर में बढ़ती कमजोरी की शिकायत है। जांच के दौरान शरीर में कीटोन की मात्रा भी पायी गयी है।
सदर अस्पताल में लगातार एक्स-रे, रक्त जांच, शुगर जांच सहित अन्य आवश्यक मेडिकल जांचें की जा रही हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अन्य जांच भी जारी हैं। लगातार मेडिकल जांच और इलाज के बावजूद उनकी भूख हड़ताल जारी है। स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होती जा रही है और शरीर में कमजोरी लगातार बढ़ रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse