आरसी फिजिकल डिफेंस एकैडमी ने किया विजेताओं को सम्मानित

 

टीम एबीएन, रांची। आरसी फिजिकल डिफेंस एकैडमी द्वारा आयोजित सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में अंशुमान सिंह एवं कुणाल सिंह उर्फ निखिल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि युवा ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और वास्तविक पूंजी होते हैं। यदि देश का युवा अनुशासन, परिश्रम, शिक्षा और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़े, तो भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। 

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, खेल भावना को अपनाने, उत्कृष्ट चरित्र निर्माण करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। अंत में एकैडमी के प्रबंधक रोशन कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व-क्षमता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse