टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन, रांची के संयुक्त तत्वावधान में रास एंड रिदम भजन जैमिंग सेशन का आयोजन आगामी 22 अगस्त 2026 को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि वेंकट, रांची में किया जा रहा है। यह आयोजन भक्ति, संगीत, सकारात्मकता और सामाजिक एकजुटता का एक खूबसूरत संगम होगा।
रास एंड रिदम का उद्देश्य लोगों को रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ समय निकालकर भजन, संगीत और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद एवं सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ना है। कार्यक्रम में लोग केवल भजनों का आनंद ही नहीं लेंगे, बल्कि सामूहिक रूप से भजन गायन में भी शामिल होंगे।
परिवार एवं मित्रों के साथ भक्ति और संगीत से भरी इस शाम को यादगार बनाने का यह विशेष अवसर होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति पास 700 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें स्वादिष्ट फूड प्लेटर भी शामिल है। आयोजन की जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव काबरा ने कहा कि रास एंड रिदम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति, संगीत और आपसी एकजुटता को साथ लाने का एक प्रयास है।
आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को ऐसा अवसर मिलना चाहिए, जहां वे कुछ समय के लिए रोजमर्रा की चिंताओं से दूर होकर भक्ति और संगीत के साथ जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे संगठन की सामूहिक मेहनत और एकता का परिणाम है और सभी के सहयोग से इसे एक यादगार भक्ति संध्या बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से पंकज साबू, विनय मंत्री, प्रतीक साबू, सौरभ साबू, दीपक मारू, अंकुर डागा, उत्सव मंत्री, हेमंत महेश्वरी, सर्वेश महेश्वरी, हर्षित चितलांगिया, दिनेश काबरा,संगीता चितलांगिया, विजयश्री साबू, श्याम बियाणी, विनिता बियाणी एवं वंदना मारू सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।
रास एंड रिदम की खास विशेषता होगी नेपाल से आने वाला प्रसिद्ध लोकल जैमर्स नेपाल बैंड। बैंड अपने बेहतरीन लाइव म्यूजिक, जामिंग और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है। उनकी ऊर्जावान और मधुर प्रस्तुति कार्यक्रम के माहौल को और खास बनायेगी। इस विशेष संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से रांचीवासियों को नेपाल के लोकप्रिय जामिंग बैंड के साथ भजन और संगीत का एक अलग एवं यादगार अनुभव प्राप्त होगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और सभी सदस्य अपने-अपने दायित्वों के साथ पूरी सक्रियता से जुड़े हुए हैं। माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार एवं मित्रों के साथ इस विशेष आयोजन में शामिल हों और भक्ति, संगीत, आनंद एवं एकजुटता से भरी रास एंड रिदम की शाम का हिस्सा बनें। उक्त जानकारी प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव काबरा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse