टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। महज एक महीने जुलाई में कुल 1.20 लाख गाड़ियों का चालान कटा है। सभी से करीब 7.80 करोड़ रुपये की वसूली की गयी है। इसमें सबसे अधिक 56032 गाड़ियों के चालान नो पार्किंग में गाड़ी खड़ा करने पर काटे गये हैं।
वहीं बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले 51055 लोगों से चालान की वसूली की गयी है। इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 505 लोगों का चालान कटा है। सीट बेल्ट पर 237, बाइक पर ट्रिपल लोडिंग पर 64, ओवर स्पीड पर 2367 चालान कटे हैं। इसके अलावा भी कई अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटे गये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse