टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा विभिन्न चयन परीक्षाओं में हो रही अनियमितता और भारी धांधली का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मांडू, रामगढ़ निवासी व जेपीएससी अभ्यर्थी राम अवतार महतो द्वारा जेपीएससी जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महा अभियान प्रशासनिक सूचनार्थ के लगातार चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।
इसके तहत बीते 25 जुलाई से बापू वाटिका मोराबादी में सत्याग्रह धरना दिया जा रहा था। नेशनल डूरंड फुटबॉल मैच होने के कारण प्रशासन की गाइडलाइन पर आंदोलन स्थल को बदलाव करते हुए 28 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची में शांतिपूर्ण सत्याग्रह चलाया जा रहा है। 29 जुलाई को धरना स्थल अल्बर्ट एक्का चौक तक छात्रों द्वारा संविधान यात्रा निकाला गया।
संविधान यात्रा सफल होने के साथ ही अभ्यर्थी राम अवतार महतो पर आंदोलन तोड़ते एवं खत्म करने को लेकर लगातार उपद्रवियों द्वारा दबाव बनाये जाने लगा। जिससे आहत होकर अभ्यर्थी राम अवतार महतो द्वारा 30 जुलाई को कोतवाली थाना में कथित उपद्रवियों पर नाम दर्ज शिकायत दर्ज किया गया।
उपायुक्त से समुचित सुरक्षा की मांग की गयी। कल 31 जुलाई को धरना स्थल से अल्बर्ट एक्का चौक तक छात्रों का विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। आज शनिवार को रामावतार महतो ने प्रेस वार्ता करते हुए आंदोलन को अलग गुट में टूटने का आहत व्यक्त किया। एवं प्रशासन से समुचित कार्रवाई का मांग की। बताते चलें कि आज आठवें दिन भी सत्याग्रह धरना जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse