एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। प्रख्यात समाजसेवी सह कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय प्राण प्रसाद जायसवाल की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 1 अगस्त 2026 को छत्तर बगीचा, लोहरदगा स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं भावांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय प्राण प्रसाद जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में किए गए योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में उनकी पत्नी प्रमिला देवी तथा पुत्र आशीष जायसवाल, निशिथ जायसवाल, विकास जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, मनोज जायसवाल, विजय जायसवाल, शाश्वत जायसवाल एवं सौभाग्य जायसवाल सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा में अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, गुमला सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी, डॉ. शैलेश कुमार, आचार्य शरद चंद्र जी, कमल प्रसाद केसरी, जय प्रकाश शर्मा, एकरामुल अंसारी, अंबर कुमार सिंह, सामूल अंसारी, विशाल डुंगडुंग, निशचय वर्मा, ऐनुल अंसारी, प्रोफेसर शशि गुप्ता, ओम सिंह, अजातशत्रु, श्रीचंद प्रजापति, अंबर सिंह, बुधवा उरांव, प्रभात उरांव, नाजिम अंसारी, रियाज अंसारी, हनान अंसारी, खुर्शीद अंसारी, प्रोफेसर स्नेह कुमार, ठाकुर प्रसाद, अनीस अहमद, यूनुस अंसारी, संजय नायक, रविंद्र सिंह खेरवार, एकरामुल अंसारी, दीपक जायसवाल, पंकज जायसवाल, विजय उरांव, काले उरांव, संदीप मिश्रा, सुनीता उरांव, अमृता उरांव, पुनीता उरांव, जमील अंसारी, राजू उरांव, सचिन साहदेव, प्रकाश उरांव, राजेंद्र उरांव, कुमार अभिषेक, उदय नायक, दीपक मेहतो, रंजीत महली, अभय वर्मा, सुनील जायसवाल, रौनक इकबाल, मुस्तफा अंसारी, कुद्दुस अंसारी, संतोष मेहतो, शमीम अंसारी, लालू उरांव, खुदी मांझी, सिराजुल अंसारी, तल्हा मांझी, सरिता देवी, सुशीला देवी, मुकेश दुबे, सतदेव भगत, संजय तुरी, संगीता कुमारी, अरशद अयूब, मुनीम अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी, सदरुल अंसारी, सीमा परवीन, सरिता खलखो, बबीता देवी, नारायण उरांव, मनोज उरांव, साकिन अंसारी, हसबुल खान, एजाज अंसारी, जुबैर अंसारी, वीरेंद्र उरांव, नुसरत अंसारी, उल्फत अंसारी, कबीर अंसारी, असलम अंसारी, राम भंडारी उरांव, नकुल अंसारी, एमडी कैफाल, अनवर अंसारी, सुनील उरांव, मृत्युंजय तिवारी, इंतखाब आलम एवं सज्जाद अंसारी, मनौव्वर आलम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय प्राण प्रसाद जायसवाल के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने सदैव समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी।
उनका सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व लोगों के बीच आज भी स्मरणीय है। श्रद्धांजलि सभा में परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
साथ ही परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गयी। 17वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा स्वर्गीय प्राण प्रसाद जायसवाल के प्रति लोगों के सम्मान, स्नेह और आत्मीयता की भावपूर्ण अभिव्यक्ति बनी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse