टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूमधाम से गुरु पूर्णिमा समारोह मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया तथा प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया जायेगा।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का काम केवल शिक्षा देना ही नहीं है, बल्कि वे तो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देते हैं,वे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं।
प्राचार्य ने यह भी कहा कि भारत में गुरु-शिष्य परंपरा अत्यंत प्राचीन है। सभी शिक्षकों को इसकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए तथा शिष्यों को भी अपने शिक्षकों के निर्देश पर काम करना चाहिए, तभी उनका भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। शांतिपाठ के साथ समारोह का समापन हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse