लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

 

  • लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
  • लोहरदगा आवास पर कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत की पूज्य माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोहरदगा स्थित आवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सभी ने स्व. बुदिया भगत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। 

इससे पूर्व जेष्ठ पुत्र दुर्गा भगत, कनिष्ठ पुत्र सांसद सुखदेव भगत, पुत्रवधू चंद्रपति भगत, अनुपमा भगत पूर्व नगर परिषद लोहरदगा अध्यक्ष, पौत्र अभिनव सिद्धार्थ युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव,शाश्वत सिद्धार्थ और पौत्र वधू अंजलि टोप्पो ने अपनी परंपरा रीति रिवाज से पूजा अर्चना किये।

इस दौरान सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि "मां का आशीर्वाद और संस्कार ही मेरी शक्ति हैं। उन्होंने त्याग, सेवा और संघर्ष का जो पाठ हमें सिखाया है, उसी को जीवन में उतारकर लोहरदगा की जनता की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में परमानंद मिश्र, शाहिद अहमद बेलू, सुबोध साहू, अनिल कुमार, पवन गौतम, साजिद अहमद, आलोक साहू, कुणाल अभिषेक, राधेश्याम साहू, विजय चौहान, सत्यजीत सिंह, वासुदेव महतो, दिनेश अग्रवाल, विकास शाहदेव, राजीव टाना भगत, हसन कुरेशी, सुदर्शन ठाकुर, लक्षू उरांव,श्याम बिहारी यादव, गुलाम जिलानी सहित अनेक लोग थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse