परंपरा मेले के दूसरे दिन महिलाओ ने मनाया सावन सिंधारा

 

  • परंपरा मेले के दूसरे दिन महिलाओ ने मनाया सावन सिंधारा
  • महिलाओ की प्रतिभा को देखने का अवसर मिला : दीपिका पांडेय
  • राज्य मंत्री दीपिका पांडेय ने दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्तिथी से महिला उधमियों को प्रोत्साहित किया
  • 90 से अधिक स्टॉल पर महिला उद्यमियों के उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे
  • प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहेगा

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के सानिध्य में आयोजित चार दिवसीय "परंपरा" कला एवं विरासत मेले का आयोजन 30 जुलाई से 2 अगस्त तक हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में किया जा रहा है।

मेले के दूसरे दिन दोपहर 3:30 बजे से सावन सिंधारा कार्यक्रम का आयोजन महिलाओ के द्वारा रखा गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज) दीपिका पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुयी।

आयोजन समिति की ओर से माननीय राज्य मंत्री को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया।  द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पांडेय ने कहा यहां आकर महिलाओ के त्यौहार परंपराओं को समझने का मौका मिला। 

महिला उधमियों को इस पारंपरिक परंपरा के  माध्यम से महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है। समाज की महिलाओ की प्रतिभा परंपरा के माध्यम से देखने मिल रही है। महिला लघु उद्योग के माध्यम से सुंदर मेले का प्रायोजन किया गया है इससे कई लोगो को रोजगार भी मुहैया होगा। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आईं महिला उद्यमियों ने 90 से अधिक स्टॉल लगाए हैं।

इन स्टॉलों पर हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा की वस्तुएँ, हस्तनिर्मित उत्पाद, आभूषण, हर्बल बस्तुये ,सूती, सिल्क वस्त्रों के उत्पाद, खानपान की समुचित ब्यवस्था एवं अन्य रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शित के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। खरीदारी के साथ-साथ लोग क्षेत्रीय खानपान का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं। मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 

यह आयोजन भारतीय कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी मंच प्रदान कर रहा है। इससे महिलाओं के स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को भी नई दिशा मिल रही है।

मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा सचिव विनोद जैन, आयोजन समिति के मुख्य संयोजक विनीता झुनझुनवाला ने
शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार के साथ मेले में पहुँचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बनें।

प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भरतिया ने बताया कि पूरे रांची शहर को भारतीय कला, संस्कृति के साथ बाहर से पधारे महिला उद्यमियों के द्वारा रचनात्मक उत्पाद मेले के स्टॉल पर रखा गया है। 

आयोजन से जुड़े मुख्य संयोजक विनीता झुनझुनवाला, मोनिका गोयनका, प्रियंका जैन, संयोजक खुशबू अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शिखा जैन अग्रवाल, सुनीता लाठ द्वारा मेले की ब्यवस्था बेहतर और सुंदर बनाने का भरपूर प्रयास हो रहा है। कल शिव तांडव का संस्कृति कार्यक्रम सायं 5 बजे मारवाड़ी भवन में होगा।

मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, किशन पोद्दार, अशोक लाठ, अजय खेतान, मनोज चौधरी, कौशल राजगढ़िया,अजय डीडवानिया, कमल शर्मा, निर्मल बुधिया,प्रमोद सारस्वत आयोजन में उपस्तिथ थे। उक्त जानकारी अध्यक्ष पवन शर्मा और सचिव विनोद जैन ने दी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse