धनबाद : केंदुआ-गोंदुडीह ओपी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने उमेश यादव की दिनदहाड़े की गोली मारकर की हत्या!

 

परिजनों सहित समाज के लोगों में आक्रोश 

राजद जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव सहित समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

मुआवजे की मांग कों लेकर किया सड़क जाम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। दिनांक 22 जून 2026 को धनबाद के केंदुआ- गोंदूडीह ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरिकाबाद में अपराधियों द्वारा स्वर्गीय उमेश यादव की दिन-दहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना की खबर मिलते ही धनबाद राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव सहित यादव समाज के लोग धरना -प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। घटनाक्रम पर शोक जताते हुए जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि यह घटना अत्यंत ही दुखद है। साथ ही बेहद निंदनीय एवं हृदयविदारक है।

जिलाध्यक्ष मृतक के आवास बस्ताकोला पहुंचे। शोकाकुल परिवार से मुलाकात किया। इस असहनीय दुख की घड़ी में परिजनों कों ढाढ़स बंधाने का प्रयास किया। राजद जिलाध्यक्ष सहित सभी ने संयुक्त रूप से धनबाद ग्रामीण एसपी से यह मांग किया कि अविलंब एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाये। 

मृतक उमेश यादव के पोस्टमार्टम के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को सड़क पर रखकर बस्ताकोला में जिलाध्यक्ष सहित समाज के लोग डटे रहें। झरिया- धनबाद मुख्य मार्ग लगभग पांच घंटे तक जाम रहा। इस दौरान मृतक परिवार को न्याय एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सभी लोग लगातार पांच घंटे तक सड़क पर डटे रहें।  

मृतक उमेश यादव अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों एवं दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके बच्चे अभी बहुत छोटी उम्र के हैं! जिनमें कुछ की उम्र लगभग 10 वर्ष या उससे भी कम है। परिवार की स्थिति अत्यंत पीड़ादायक एवं मार्मिक है। इस कठिन समय में सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में हिस्सा लिया और आंदोलन को मजबूती प्रदान किया। 

लगातार वार्ता एवं प्रयासों के बाद मृतक के आश्रितों को कुल 7.50 लाख की सहायता राशि प्रदान करने पर सहमति बनी। इसमें तत्काल 4 लाख नकद मृतक की पत्नी को दिए गए तथा शेष 3.50 लाख का पीडीसी चेक 13 दिनों के बाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। 

इस न्याय की लड़ाई में राष्ट्रीय जनता दल के कोषाध्यक्ष आरएन सिंह, सुधीर यादव, जिला महासचिव मनोज कुमार यादव जी, बड़े भाईया संतोष यादव, जिला महासचिव गणेश यादव, वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव, समाजसेवी अशोक यादव, धनराज यादव उर्फ लालू, जितेंद्र कुमार राय, शिवकुमार यादव, सोनू यादव सहित सैकड़ों लोगों ने मजबूती के साथ अपना योगदान दिया। 

हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हत्या में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए! ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास कायम रहे। राजद सहित समाज द्वारा ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देंने का किया प्रार्थना! शोकाकुल परिवार को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्वर्गीय उमेश यादव को सभी भावभीनी श्रद्धांजलि किया अर्पित। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse