आश्रम में शीघ्र ही 50 अतिरिक्त बेड की होगी व्यवस्था : विजय अग्रवाल

 

  • मानव सेवा का अनुपम उदाहरण, सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम का द्वितीय स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • आश्रम में शीघ्र ही 50 अतिरिक्त बेड की होगी व्यवस्था : विजय अग्रवाल

टीम एबीएन, रांची। जिले के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम परिसर में संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) का द्वितीय स्थापना दिवस परम पूज्य डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। 

एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, रांची द्वारा संचालित इस आश्रम में पीड़ित, मंदबुद्धि, दिव्यांग एवं निराश्रित प्रभुजनों की सेवा को समर्पित इस आयोजन ने मानवता और करुणा का प्रेरणादायी संदेश दिया। श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में आयोजित द्वितीय वार्षिक स्थापना समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने की‌।कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं आगंतुक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

इस अवसर पर आध्यात्मिक वातावरण के बीच सेवा, समर्पण और समाज कल्याण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। ट्रस्ट के संरक्षक विजय कुमार अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि वर्तमान में आश्रम में 48 मंदबुद्धि एवं दिव्यांग निराश्रित प्रभुजनों की निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि आश्रम में रह रहे प्रभुजनों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, बौद्धिक शिक्षा, योगाभ्यास, मनोरंजन, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा दैनिक जीवन की सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस पुनीत सेवा अभियान में सत्यनारायण पोद्दार चैरिटेबल ट्रस्ट का निरंतर सहयोग अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। 

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए शीघ्र ही आश्रम में 50 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक निराश्रित और असहाय लोगों को आश्रय एवं सेवा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि पूज्य स्वामी सदानंद जी महाराज के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आज देश के विभिन्न राज्यों में 16 अपना घर आश्रम संचालित हो रहे हैं। 

जहाँ चार हजार से अधिक दिव्यांग एवं निराश्रित प्रभुजनों की सेवा पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ की जा रही है। समाजसेवी पंकज पोद्दार ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेवा अभियान समाज में मानवता, करुणा और परोपकार की भावना को सशक्त बना रहा है तथा लोगों को जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस महान कार्य में सहयोग देने की अपील की।

समारोह के दौरान ट्रस्ट के सभी संस्थापक सदस्यों (फाउंडर्स) को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से पधारे प्रतिनिधियों का सम्मान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया गया। 

कार्यक्रम की एक विशेष और भावनात्मक झलक तब देखने को मिली जब आश्रम में रह रहे सभी निराश्रित प्रभुजनों को नवीन वस्त्र पहनाकर समारोह में सम्मानपूर्वक सम्मिलित किया गया। इससे आयोजन में सेवा और आत्मीयता की भावना और अधिक प्रकट हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट के सचिव मनोज कुमार चौधरी ने किया। समारोह के उपरांत सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। 

इस अवसर पर-निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, संजय सर्राफ, राजेंद्र अग्रवाल, विशाल जालान, अनूप अग्रवाल, सुनील पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश कुमार अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, प्रभास गोयल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, विनय सरावगी, भगवती भुवालका, ललित कुमार पोद्दार, विनोद जैन, पवन शर्मा, निर्मल बुधिया, पवन पोद्दार, रवि शंकर शर्मा, दीपक मारू, चंडी प्रसाद डालमिया, मुकेश काबरा, दीपेश निराला, मनोज बजाज, काशी प्रसाद कनाई,अशोक पुरोहित, प्रकाश बजाज, सुनील केडिया, श्याम सुंदर शर्मा, किशन शर्मा, रमेश शर्मा, रोहित सरावगी, अशोक लाट, विकास अग्रवाल, रौनक झुनझुनवाला, प्रेमचंद श्रीवास्तव, नारायण पटवारी, तरुण सर्राफ, गोविंद अग्रवाल, वासुदेव भल्ला,रमेश बजाज, मनोज जालान, आलोक सरावगी, विद्या देवी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के सदस्य गण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse