कामड़े में जन संपर्क, हरमू में यज्ञ हेतु भूमिपूजन और धुर्वा गायत्री प्रज्ञापीठ का सम्मान समारोह सराहा गया

 

भूमि में बीज ही नहीं संस्कार भी उपजते हैं : सहायक जोन समन्वयक 

एबीएन सोशल डेस्क (रांची)। गायत्री परिवार युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू के सान्निध्य में रविवार को सुबह से देर सायंकाल तक 3 विशेष कार्यक्रम आयोजन किये गये, जिनकी सभी उपस्थितजनों ने सराहनीय बताया और तदनुरूप वातावरण विस्तार के अनुयाज कार्यक्रम में सहयोगात्मक विचार व्यक्त किये। 

हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित मदर टेरेसा पार्क में 5 दिवसीय 11 जून 2026 से आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत पावन प्रज्ञा पुराण कथामृतम् के लिए गायत्री परिवार शांतिकुञ्ज के मार्गदर्शन युगतीर्थ शांतिकुञ्ज के मार्गदर्शन में यहां गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू पुरोहित टीम एवं महिलामंडल ने भूमिपूजन यज्ञीय विधान तथा युग निर्माण लाल मशाल का पूजन-अर्चन कर झंडोत्तोलन किया।  

मौके पर गायत्री परिवार झारखंड प्रांत सहायक जोन समन्वयक ने भूमि पूजन दौरान बताया कि भारतीय संस्कृति में प्रत्येक धर्म कृत्य व यज्ञीय आयोजन पूर्व भूमिपूजन शुभ कर्म आवश्यक माना गया है। कहा कि भूमि में बीज ही नहीं संस्कार भी उपजते हैं। इस अनुष्ठान विधान उपरान्त इसके प्रचार प्रसार हेतु आस-पास क्षेत्र तथा नगर वासियों को भाव भरा आमंत्रण देने इस पावन पवित्र पुण्यकर्म में भागीदारी कर कथामृतम् श्रवण कर लाभान्वित होने के कार्यकर्ताओं को आवाह्न किया। 

बताया कि गुरुवर श्रीपूज्यवर का रचित यह 19वां पावन प्रज्ञा पुराण कथा आज के मानव जीवन, परिवार व समाज में चल रही अनेकानेक समस्याओं के युगानुकुल समाधान और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से प्रखर तत्वों का श्रवण करने का मौका मिलेगा। इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाने के लिए जन-जन की भागीदारी के लिए सभी को सादर आमंत्रित किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 11 से 15 जून तक 5 दिवसीय आयोजन निर्धारित है। 

इसके पूर्व सुबह 7-9 बजे मध्य 28वां चलें गांव की ओर ग्राम तीर्थ योजना अंतर्गत गायत्री साधकों व भाई-बहनों ने कामड़े क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान करके घर-घर, जन-जन को शांतिकुञ्ज का संदेश में अखंड ज्योति मासिक पत्रिका, युग निर्माण योजना मासिक, हारिये न हिम्मत, गायत्री चालीसा, स्थापना फोटो, प्रज्ञा अभियान पाक्षिक आदि पाकेट बुक्स स्वाध्याय हेतु प्रदान किये। 

तीसरे चरण में देर संध्याकाल में धूर्वा बसस्टैंड गायत्री प्रज्ञापीठ में स्थानीय नवगठित ट्रस्ट एवं  नगरी प्रखंड समन्वय समिति सदस्यगणों का सम्मान समारोह गोष्ठी मुख्य ट्रस्टी मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। उसमें 10  विषयों पर चर्चा व विचार-विमर्श किये गये। 

गोष्ठी में रांची जिला समन्वयक, युवा सह समन्वयक तथा प्रांतीय सहायक जोन समन्वयक की उपस्थिति में सभी पदधारी, प्रभारी प्रतिनिधिगणों को कर्तव्य व उत्तरदायित्व निर्वाह का बोध कराया तथा सभी को अनेक प्रपत्र व शांतिकुञ्ज मुख्यालय से प्राप्त दीक्षा का आशीर्वाद पत्र तथा गतवर्ष ज्योति कलश रथ यात्रा संबन्धित आशीर्वादी पत्र सहित मंत्र पट्टा एवं कई भेंट चिह्न प्रदान कर अनुयाज क्रम में निर्धारित कार्यक्रम का महत्व बताकर मार्गदर्शन कर सम्मानित किये गये। उक्त जानकारी मुख्य ट्रस्टी प्रज्ञापीठ बस स्टैंड धुर्वा के मनोज कुमार राय और रांची के जिला समन्वयक जय नारायण प्रसाद ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse