सेवा भारती का समर कैंप सह नगर वार्षिकोत्सव संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, रांची भाग- 3 का समर कैंप सह नगर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मौके पर रांची महानगर के अंतर्गत भाग- 3 के तीन नगरों के बाल संस्कार केंद्र के बच्चे, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं सहित 310 की संख्या रही। यह कार्यक्रम चुटिया के साईं कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया था। 

कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता के चित्र के समक्ष अतिथियों ने पुष्पार्पण कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने सामूहिक ब्रह्मानाद, गायत्री मंत्रोच्चार एवं मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता श्लोक, भजन-नृत्य के साथ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की बहनों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मौके पर नृत्य मास्टर शुभम कुमार ने बच्चों को भिन्न-भिन्न मुद्रा में नृत्य कला सीखाकर आनंदित कर दिया। 

मौके पर श्रीराम नगर में संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षित आठ बहनों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर सेवा भारती के हितचिंतक व समाज सेवी सी ए विनोद बांका ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा भारती बच्चों को बाल मन से ही संस्कारित करने का कार्य कर रही है एवं अभावग्रस्त महिलाओं को स्वावलंबन का प्रशिक्षण देकर समाज का नवनिर्माण कर रही हैं। 

इस अवसर पर समाजसेवी रोहित प्रसाद ने कहा कि ऐसे सेवा के पवित्र कार्य में समाज को आगे आकर अधिक सहयोग करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में पूर्व अपर आयुक्त, कोयला खान भविष्य निधि के एके सिन्हा एवं जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची के पूर्व उप प्राचार्य संजय कुमार ने भी अपने महत्वपूर्ण विचारों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 

कार्यक्रम का सफल संचालन किशोरी विकास आयाम की महानगर प्रमुख सपना सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रांची भाग-3 के अध्यक्ष परमानंद कुजारा ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को कॉपी-कलम, बिस्किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाग-3 के उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, ओम प्रकाश जलान, रश्मि मिश्रा, महावीर प्रसाद सहित नगर निरीक्षिका, शिक्षिकाओं व स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse