टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड़ पश्चिम, रांची) द्वारा पिछले हफ्ते दि.20.04.2026 (दिन - सोमवार) से दी.26.04.2026 (दिन - रविवार) तक रांची शहर के पांच जगहों पर नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारम्भ किया गया। प्रत्येक वर्ष की तर श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची द्वारा विधवत आरती पूजन के साथ निम्नलिखित स्थानों पर नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारम्भ किया गया -
इन नि:शुल्क प्याऊ के माध्यम से इस भीषण गर्मी में लोगों को पीने के लिए स्वछ एवं शीतल जल की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इन नि:शुल्क प्याऊ सेवा को ग्रीष्म ऋतु के समाप्ति तक रोजाना चलाया जायेगा। ज्ञात हो कि संस्था द्वारा ग्रीष्म ऋतु में अनेक जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। नि:शुल्क प्याऊ सेवा उन्हीं जनसेवा के कार्यक्रमों में से एक है।
इसके अलावा पंछी को दाना- पंछी को पानी कार्यक्रम के अंतर्गत मट्टी के सकोरा का वितरण भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का पहला चरण दि.24.04.2026 (शुक्रवार) को न्यू मधुकम स्थित, प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल आॅफ लर्निंग में आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों के बीच 225 सकोरों के साथ दाना के पैकेटों का वित्रण किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया ताकी इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना मिल सके साथ ही उनके प्राणों की रक्षा हो सके। इसके साथ अस्पताल एवं जरूरतमंदों के बीच ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखे का भी वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। इसके माध्यम से इस चिलचिलाती गर्मी में जरूरतमंदों को थोड़ा राहत मिल पायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse