क्या इस सीजन मैदान पर दिखेंगे धोनी!

 

कब होगी धोनी की मैदान पर वापसी? हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले मिले संकेत 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे महेंद्र सिंह धोनी की जल्द ही मैदान पर वापसी हो सकती है। गुरुवार को वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम के साथ हैदराबाद के लिए रवाना होते नजर आये, जहां टीम शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अहम मुकाबला खेलेगी। 

धोनी को चेन्नई में टीम बस में चढ़ते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद फैंस का अभिवादन भी किया, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी संभावित वापसी को लेकर उत्साह बढ़ गया है। सीएसके ने इस पल का वीडियो भी साझा किया है। 

धोनी आईपीएल 2026 की शुरुआत में ग्रोइन इंजरी के कारण पहले दो हफ्तों तक बाहर रहे थे। इससे पहले वह गुवाहाटी और बेंगलुरु के मैचों के लिए टीम के साथ यात्रा पर भी नहीं गये थे। लेकिन इस बार उनका टीम के साथ जाना उनके खेलने की संभावना को मजबूत करता है। 

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके ने शुरुआती खराब प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी की है। टीम ने पिछले दो मैच जीतकर अंक तालिका में चार अंक हासिल किए हैं और अब आठवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम की सफलता में डेवाल्ड ब्रेविस की आक्रामक बल्लेबाजी और नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse