लोहरदगा में महाआरती सह हिन्दू सम्मेलन

 

लोहरदगा में महाआरती सह हिन्दू सम्मेलन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। शिव मंदिर, कृषि बाजार प्रांगण,एकलव्य नगर लोहरदगा में 28,3,2026, वि संवत 2083 के इस आयोजन में पटना से विश्व हिंदू परिषद के वीरेंद्र कुमार बिमल, आर्य समाज के आचार्य शरद , श्री सचिदानंद नंद लाल,प्रांत संघचालक, कृपा प्रसाद सिंह,वनवासी कल्याण केन्द्र के अ भा पूर्व उपाध्यक्ष, शिव शंकर सिंह , पंजाली योग ने लोगों का मार्गदर्शन किया।

लोहरदगा के एक नगर के इस सम्मेलन में प्रारंभ में हनुमान चालीस का पाठ, एवं गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के कार्यक्रमों में यह एक कार्यक्रम था। ज्ञातव्य है कि पूरे देश में ऐसे सम्मेलन बस्ती नगर एवं ग्रामों  में आयोजित हो रहे हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में  संघ के देवेंद्र मंडल,सह जिला कार्यवाह, विनय कुमार, वरुण कुमार, दिनेश कुमार  प्रजापति (बस्ती प्रमुख ) सुदामा सिंह, कृष्ण प्रसाद, राज कुमार राणा, श्री वर्मा जी, श्री गुप्ता आदि के अलावा शिव मंदिर समिति के महिला समिति का योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में रहा। मंच संचालन विनोद राम, शिक्षक,प्रेम नगर ने किया। कार्यक्रम की जानकारी कृपा प्रसाद सिंह, वनवासी कल्याण केन्द्र ने प्रेस को दिया ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse