टीम एबीएन, रांची। रांची के कांके रोड स्थित तिरुपति अपार्टमेंट परिसर में स्थापित श्री दुर्गा मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाला पावन नवरात्र महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे पर्व के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा।
जहां प्रतिदिन मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।महानवमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा का विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्वान पंडित जी द्वारा पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया गया।
हवन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।नवमी के दिन कन्या पूजन का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराया गया तथा उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस आयोजन ने पूरे माहौल को और अधिक भावनात्मक एवं आध्यात्मिक बना दिया।
इसके उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें वेजिटेबल खिचड़ी, सब्जी, चटनी, मीठा, पापड़ सहित विभिन्न प्रसाद श्रद्धालुओं को परोसे गए। इस भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया पूरे आयोजन में तिरुपति अपार्टमेंट सोसाइटी की महिलाओं एवं पुरुषों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम की सफलता और भव्यता और भी बढ़ गई।
फीड सामूहिक सहयोग और समर्पण की भावना इस आयोजन की विशेष पहचान रही।इस संबंध में जानकारी देते हुए सोसाइटी के पूर्व सचिव संजय सर्राफ ने बताया कि नवरात्र महापर्व को हर वर्ष इसी प्रकार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है, जिससे समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार होता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse