टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रांची जिला के तत्वाधान में आज दिनांक 15 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन शिवाजी नगर, एदलहातु, मोराबादी, रांची में किया गया।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के इस वर्ष के थीम : सुरक्षित उत्पाद, आश्वस्त उपभोक्ता पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रांची जिला के उपाध्यक्ष बृज मोहन ओझा ने विचार साझा किया और उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
इस गोष्ठी का उद्देश्य उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाना और बढ़ते आनलाइन मार्केटिंग के समय में सुरक्षित और सजग खरीदारी के बारे में व्यापक रूप से संदेश पहुंचाना था। कार्यक्रम का संचालन मुक्ता नारायण ने किया। मौके पर शिवानी कुमारी, सुप्रिया सिंह, शोभा भारती, सुनीता देवी, मीरा सिंह, देवंती देवी, नूतन देवी, कलावती मिश्रा, अलका खलखो सहित अन्य महिलाएं शामिल हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse