हजारीबाग : अनियंत्रित ट्रेलर ने चरही में मचायी तबाही, दो की मौत, आठ घायल

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चरही/ हजारीबाग। चरही इलाके में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई है। यहां एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को अपनी चपेट में लेते हुए एक गुमटी में घुसकर भयंकर तबाही मचायी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग इसे देखकर कांप उठे। 

दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने सबसे पहले एक आटो को टक्कर मारी, फिर हजारीबाग से आ रही सागर बस को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रेलर ने एक 407 वाहन को टक्कर मारते हुए फल और पान की गुमटी में घुस गया। इस दौरान फल दुकान के विक्रेता उदय सिंह (27 वर्ष, पिता सूरज सिंह) ट्रेलर के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। 

दूसरे मृतक की पहचान आदित्य सिंह के रूप में हुई है, जो चरही का ही निवासी था। हादसे में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बतायी जा रही है। 

पुलिस और राहत कार्य 

सूचना मिलते ही चरही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घायलों का इलाज रामगढ़ और मांडू के अस्पतालों में भी चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम पुलिस ने किया, जबकि यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य भेजा गया। 

चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के क्रम और कारणों की जांच की जा रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse