पेट्रोल का स्टॉक कर रहे युवक की जलकर मौत

 

  • ये तो जान से खिलवाड़… पेट्रोल का स्टॉक कर रहा था युवक, उसी में लग गई आग; जिंदा जलकर मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मिडिल ईस्ट में युद्ध ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहा है, लेकिन इस युद्ध का असर सभी देशों पर देखने को मिल रहा है। भारत में तो LPG गैस सिलेंडर के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में लग रहे हैं, फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर उड़ी अफवाह का असर ऐसा है कि अब तो लोग पेट्रोल-डीजल भी स्टॉक करके रखने लगे हैं। ऐसे में कई जगह आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। झारखंड के गढ़वा में तो एक युवक की इसी तरह के हादसे में जान चली गई। आग में झुलसे युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही ओबरा गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई। 

आनन-फानन में पुलिस ने शंभू को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालात ज्यादा गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही शंभू की मौत हो गई। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि युवक का शरीर 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। बचने की उम्मीद कम थी।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शंभू ने लोटो गांव में पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल भराया। उसे मोपेड पर रखकर जैसे ही सड़क पर आया, तभी एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दिया। इससे गैलन फट गया और आग लग गई। शंभू भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने के बाद वह इधर-उधर दौड़ने लगा। घटनास्थल पर मौजूद लोग जब तक आग बुझाते, तब तक शंभू गंभीर रूप से झुलस चुका था। रांची ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पेट्रोल का स्टॉक कर रहा था युवक

शंभू के परिजनों ने बताया कि युद्ध के चलते पेट्रोल-डीजल न मिलने का डर था। पेट्रोल खत्म न हो जाए, इसके लिए शंभू पेट्रोल लेकर घर आ रहा था। रास्ते में हादसे में उसकी मौत हो गई। गांव के मुखिया ने बताया कि शभूं पेट्रोल स्टॉक कर रहा था। उस डर था कि कहीं गैस सिलेंडर की तरह पेट्रोल की भी दिक्कत न हो जाए। यही स्टॉक करना उसके लिए भारी पड़ गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse