लोहरदगा : तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि पर तेली समाज ने की श्रद्धांजलि सभा

 

  • लोहरदगा : तेली समाज लोहरदगा द्वारा शहीद तिलेश्वर साहू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा।छोटानागपुरिया तेली समाज लोहरदगा द्वारा शहीद तिलेश्वर साहू जी के पुण्य तिथि के अवसर पर समाज के लोगों द्वारा सर्व प्रथम उनके प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया उसके बाद तेली धर्मशाला लोहरदगा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रो शिवदयाल साहू द्वारा किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुएं कहा कि लोहरदगा जिला।में समाज को संगठित करने में उनकी अहम भूमिका रही है इस लिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

जिला अध्यक्ष प्रो शिव दयाल साहू ने कहा कि आज तिलेश्वर साहू हमलोगों से बिछड़ गए है लेकिन उनकी यादें हम लोगों के दिलों में सदा जीवित है उनका प्रेम मार्ग दर्शन और सादगी हमलोगो को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। जाने वाले कभी नही आते लेकिन उनकी यादें आती है।

कैलाश साहू ने कहा कि जब तक  सूरज चांद रहेगा तब तक तिलेश्वर साहू का नाम अजर अमर रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में प्रो शिवदयाल साहू, लखपति साहू, विदेशी साहू, राम बिलास साहू, नंदकिशोर साहू, मुन्ना शाहु, शिवशंकर साहू, बजरंग साहू, कैलाश साहू, रवि साहू, निर्मल साहू इत्यादि लोग उपस्थित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse