सेवा भारती की सेवा सारथी कार्यशाला का उद्घाटन

 

टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, झारखंड के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रांतीय सेवा सारथी कार्यशाला रांची के जोन्हा स्थित सेवा धाम में प्रारंभ हुआ। उक्त कार्यशाला का उद्घाटन नाबार्ड के पूर्व एजीएम विजय चौधरी, बैंक आफ इंडिया के पूर्व प्रबंधक उत्तम कुमार चेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय चौधरी ने कहा की सेवा भारती के द्वारा संचालित सेवा कार्यों से विशेष कर महिला सशक्तिकरण हुआ है। महिलाएं छोटे-छोटे स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी हुई हैं। 

साथी ही सेवा भारती के संस्कार और प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं सामाजिक कार्यों में भी योगदान दे रही हैं। मौके पर बैंक आॅफ इंडिया के पूर्व प्रबंधक उत्तम कुमार चेल ने कहा कि महिला जागृति में स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है। समूह से जुड़कर महिलाएं संगठित और जागरूक हो रही है। 

उद्घाटन के उपरांत कार्यशाला  में चार गटों में अलग-अलग बैठके हुई जहां सेवा सारथी की भूमिका और समाज में प्रभाव विषय पर चर्चा हुई। तदुपरांत राष्ट्रीय सेवा भारती के वैभवश्री आयाम के सदस्य विनोद मोहने ने वैभवश्री एवं समाज में चलने वाले अन्य स्वयं सहायता समूह में अंतर बताते हुए कहा कि सेवा भारती की वैभवश्री महिला समूह लेने वाला नहीं  बल्कि देनेवाला का भाव को उजागर करती है। 

वैभवश्री केवल अर्थिक लेन-देन ही नहीं अपितु महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में सहभागी बनाती है। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा भारती के मंत्री डॉ राम कुमार, न्यासी गुरुशरण प्रसाद, प्रो एस पी सिन्हा, लक्ष्मण पात्रा आदि का मार्गदर्शन मिल रहा है। कार्यशाला में विभिन्न जिलों से सेवा सारथी कार्यकर्ताओं की सहभागिता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse