एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी/ रांची। खूंटी जिले के अनिगड़ा इलाके में एक जंगली हाथी खुले कुएं में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यही हाथी कुछ दिन पहले रांची के हटिया क्षेत्र में देखा गया था। शहरी इलाके में हाथी की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। इसके बाद हाथी भटकते हुए भंडरा क्षेत्र से गुजरकर खूंटी के शहरी इलाके में पहुंच गया।
वन विभाग पहले से ही हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। अधिकारियों की योजना थी कि कॉरिडोर बनाकर हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर भेजा जाए, लेकिन इसी दौरान हाथी अनिगड़ा गांव पहुंच गया और वहां एक खुले कुएं में गिर पड़ा।
घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि जहां हाथी गिरा है, वहां से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्व सांसद कड़िया का आवास भी स्थित है। फिलहाल प्रशासन और वन विभाग का पूरा ध्यान हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने पर है।
बुलडोजर की मदद से कुएं के आसपास खुदाई की जा रही है, ताकि हाथी को बिना किसी नुकसान के बाहर निकाला जा सके। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी सावधानी के साथ चलाया जाएगा। साथ ही आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse