हमने विकास, पारदर्शिता और बेहतर नगर व्यवस्था को ध्यान में रख किया मतदान : धीरज प्रसाद साहू

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। 

इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने भी अपने परिजनों के साथ नए नगर परिषद कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने अपना वोट विकास के मुद्दे पर दिया है। 

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास से जुड़ा चुनाव है और इसमें जनता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। हमने विकास, पारदर्शिता और बेहतर नगर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे भी विकास के मुद्दे पर सोच-समझकर अच्छे और योग्य उम्मीदवारों को चुनें, ताकि लोहरदगा का समग्र विकास हो सके, उन्होंने कहा। 

मतदान केंद्र पर आम मतदाताओं के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई मतदाताओं ने कहा कि वे अपने शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क, जल निकासी, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उम्मीद के साथ मतदान कर रहे हैं। 

नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरे शहर में लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिल रहा है। अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत और आने वाले परिणामों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि आने वाले वर्षों में नगर परिषद की बागडोर किसके हाथों में होगी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse