पलामू : बैटरी चोरी के आरोप में युवक को पीटकर मार डाला

 

  • पलामू में मॉब लिंचिंग, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
  • पड़वा थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी के शक में एक युवक की ग्रामीणों द्वारा बेरहमी से पिटाई, गंभीर रूप से घायल युवक (पवन राम) की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत।

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में मॉब लिंचिंग की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में बैटरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात तेलियाही गांव में एक ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान गांव के लोगों ने एक युवक को चोरी करते देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

रस्सी से बांधकर की गई मारपीट

ग्रामीणों ने युवक को रस्सी से बांध दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

युवक की हालत बहुत गंभीर थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के मुरमा गांव निवासी मनोज राम के पुत्र पवन राम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रविवार सुबह करीब 8 बजे घटना की पुष्टि की गई। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse