रांची : इरबा स्थित फ्लोरेंस ग्रुप के 22वें लैंप लाइटिंग एंड कैंपिंग सेरेमनी में शामिल हुईं मंत्री शिल्पी

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के इरबा स्थित फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित 22 वें लैंप लाइटिंग एंड कैंपिंग सेरेमनी में आज बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। मौके पर सभी के अभिभावक सह मेदांता के सलाहकार मंजूर अहमद अंसारी, निदेशक डॉ शाहीन कौशर जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

मंत्री ने कहा कि फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संस्थापक हाजी अहसान अंसारी के बताए हुए सिद्धांत पर ये संस्थान निरंतर आगे बढ़ रहा है। विपरीत परिस्थितियों में भी इस संस्थान ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से कभी समझौता नहीं किया।

यही वजह है कि झारखंड ही नहीं दूसरे राज्य के छात्र भी इस संस्थान में नामांकन लेने की ख्वाहिश रखते है। सेवा का मार्ग आसान नहीं होता, ये संघर्ष और त्याग का मार्ग है। कई बार ना चाहते हुए भी, समय की सीमा को लांघते हुए भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करना पड़ता है। इस संस्थान में बहुत सारे ऐसे गरीब परिवार के बच्चे नर्सिंग की शिक्षा ले रहे हैं।

जिनके माता - पिता ने बहुत मुश्किल हालात में उन्हें यहां भेजा है। छात्रों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने परिवार के सपनों को साकार करना है। राज्य में संवेदनशील सरकार है और मेडिकल के क्षेत्र में जिस तरह की भी मदद की जरूरत हो, सरकार उसे जरूर पूरा करने का प्रयास करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse