एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बीआईटी मेसरा के तत्वावधान में आयोजित चेतन देवराज स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के आज तीन मुकाबले खेले गए जिसमे लॉ कॉलेज और उषा मार्टिन के बीच खेला गया जिसमें उषा मार्टिन ने 151रन बनाए उसके जवाब में उतरी लॉ कॉलेज की टीम महज 66 रन ही बना सकी।
दूसरा मुकाबला सरला बिरला और बी आई टी देवघर के बीच खेला गया सरल बिरला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 277 रनों का पहाड़ खड़ा किया, जिसमें प्रियांशु ने शानदार 98 रन बनाए और टूर्नामेंट के पहले शतक से चूक गए। जवाब में उतरी देवघर ने155 रन ही बना सकी और मैच हार गई। बी आई टी मेसरा और बी आई टी लालपुर के बीच काफी बेहतरीन मुकाबला देखा गया।
मेसरा के अक्षत गुप्ता ने शानदार 53 रनों की पारी खेलते हुए टीम को सम्मान जनक स्कोर तक ले गए मेसरा की टीम ने 159 का लक्ष्य बी आई टी लालपुर को दिया लेकिन साध्य अग्रवाल 46 रन बनाकर भी अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। मेसरा ने मुकाबला 35 रनों से जीत लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse