एबीएन सोशल डेस्क। परमहंस डॉ संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग में चल रहे मंदबुद्धि, दिव्यांग, निराश्रितों लोगों की नि:शुल्क सेवा संस्था जनवरी 2024 से लगातार कर रही है।
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बुधवार को दो मंदबुद्धि असहाय व्यक्ति को आश्रम में लाया गया। जो मानसिक रोगी है आश्रम की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिरसा चौक में तथा दूसरा व्यक्ति पिस्का मोड़ में लावारिस अवस्था में मंदबुद्धि व्यक्ति घूम रहा है। जो कि बहुत ही फटेहाल गंदगी अवस्था में था, आश्रम की टीम ने एक व्यक्ति को बिरसा चौक से तथा दूसरे व्यक्ति को पिस्का मोड़ से रेस्क्यू करके आश्रम लाया।
टीम में आश्रम के सेवा साथी परमेश्वर साहू, सूरज कुमार और सत्यम कुमार शामिल थे। उसके बाद अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी। बाद में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम(सत्य प्रेम सभागार) मे लाया गया। उन दोनों व्यक्तियों का नाम और पते की कोई जानकारी नहीं मिली है। याददाश्त भी खो चुके थे, आश्रम कमेटी ने एक व्यक्ति का नाम बंसी प्रसाद तथा दूसरे व्यक्ति का नाम वासुदेव प्रभु रखा है।
आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय-समय पर जरूरतमंदों को रेस्क्यू किया जाता है आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितो को गुरुजी सदानंद जी महाराज के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जाती है। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अभी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में 41 दिव्यांग और निराश्रितों का समुचित देखभाल और सेवा की जा रही है।
अब निराश्रितों की संख्या 43 हो गया है। उन्होंने कहा कि अब तक याददाश्त वापस आने तथा ठीक होने पर 7 निराश्रितजनों को उनके गंतव्य स्थान उनके घर तक पहुंचाया जा चुका हैं। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse