एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लरका आंदोलन के प्रणेता अमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाने के लिए नव युवक सरना समिति नदिया एवं आयोजन समिति की सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सुधीर टोप्पो की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सह आयोजन समिति के संरक्षण श्री सुखदेव भगत ने तैयारी को जायजा लेते हुए आयोजन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में वीर बुधु भगत की जयंती 17 फरवरी को मैंना बगीचा लोहरदगा में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
जयंती के अवसर पर जतरा एवं विकास मेला का आयोजन किया जायेगा। जतरा सह विकास मेला में झारखंड के प्रभारी, मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि, पाहन पूजार समाज के अगुवा के साथ-साथ प्रत्येक वर्ष की तरह पारंपरिक गाजे बाजे के साथ खोड़हा दल भी शामिल होंगे।
खोड़हा दलों को आयोजन समिति की ओर से झंडा देकर सम्मानित किया जाएगा साथ ही साथ पाहन पुजार को भी सम्मानित किया जायेगा। विकास मेला में जिला प्रशासन के द्वारा स्टॉल लगाया जायेगा जिसमें जिले के विकास के प्रस्तुति दिखलाया जायेगा तथा परिसंपत्ति भी वितरण किया जायेगा।
2006 में तत्कालीन विधायक सुखदेव भगत ने मैंना बगीचा में वीर बुद्ध भगत की प्रतिमा का स्थापना करवाये थे तब से आज तक सुखदेव भगत के अगुवाई में जतरा सह विकास मेला का भव्य आयोजन होते आ रहा है। बैठक में सदस्यों ने वीर योद्धा अमर शहीद वीर बुधु भगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु हजारों हजार की संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील की गयी।
बैठक में अभिनव सिद्धार्थ, मनोज सोन तिर्की, मनोज भगत, सुरेंद्र लोहारा, विनोद उरांव, अनिल उरांव ,सुनील उरांव ,संदीप उरांव, गौरव कुजूर, विनय उरांव, फागू भगत, आलोक कुमार साहू साजिद अहमद चंगू सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse